Posts

जिलास्तरीय रोजगार एवं स्वरोजगार मेले का आयोजन 31 मई को कैमोर में आयोजित होगा रोजगार मेला

Image
कटनी ( 22  मई)-    सूक्ष्म  ,  लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री संजय पाठक के मुख्य आतिथ्य में    रोजगार एवं स्वरोजगार मेले का आयोजन होगा। कलेक्टर केवीएस चौधरी के निर्देशानुसार विभिन्न विभागों द्वारा बेरोजगार युवक-युवतियों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए  31  मई , 2018  को रोजगार एवं स्वरोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार जिला रोजगार कार्यालय कटनी एवं जिला उद्योग केन्द्र कटनी के संयुक्त तत्वाधान में रोजगार एवं स्वरोजगार मेले का आयोजन एसीसी स्टेडियम कैमारे तहसील विजयराघोगढ़ जिला कटनी में आयोजित किया जाएगा।              रोजगार एवं स्वरोजगार मेले मे कक्षा आठवी से स्नातकोत्तर तक एवं तकनीकी शिक्षा आईटीआई पास आवेदन सम्मिलत हो सकते हैं। रोजगार मेले में सम्मिलत होने हेतु इच्छुक आवेदक अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों एवं जिला रोजगार कार्यालय कटनी के पंजीयन कार्ड एवं आधार कार्ड सहित साक्षात्कार के लिए  31  मई को सुबह  11  बजे उपस्थित हो सकते हैं। ...

जिलास्तरीय रोजगार एवं स्वरोजगार मेले का आयोजन 31 मई को कैमोर में आयोजित होगा रोजगार मेला

Image
कटनी ( 22  मई)-    सूक्ष्म  ,  लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री संजय पाठक के मुख्य आतिथ्य में    रोजगार एवं स्वरोजगार मेले का आयोजन होगा। कलेक्टर केवीएस चौधरी के निर्देशानुसार विभिन्न विभागों द्वारा बेरोजगार युवक-युवतियों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए  31  मई , 2018  को रोजगार एवं स्वरोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार जिला रोजगार कार्यालय कटनी एवं जिला उद्योग केन्द्र कटनी के संयुक्त तत्वाधान में रोजगार एवं स्वरोजगार मेले का आयोजन एसीसी स्टेडियम कैमारे तहसील विजयराघोगढ़ जिला कटनी में आयोजित किया जाएगा।              रोजगार एवं स्वरोजगार मेले मे कक्षा आठवी से स्नातकोत्तर तक एवं तकनीकी शिक्षा आईटीआई पास आवेदन सम्मिलत हो सकते हैं। रोजगार मेले में सम्मिलत होने हेतु इच्छुक आवेदक अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों एवं जिला रोजगार कार्यालय कटनी के पंजीयन कार्ड एवं आधार कार्ड सहित साक्षात्कार के लिए  31  मई को सुबह  11  बजे उपस्थित हो सकते हैं।...

भारत निर्माण कोचिंग प्रवेश हेतु अंतिम तिथि 28 मई

कटनी (22 मई)-जिले के युवाओं को पीएससी, यूपीएससी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिये संचालित भारत निर्माण कोचिंग के लिये आवेदन लिये जा रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिये यह सुनहरा अवसर है। भारत निर्माण कोचिंग में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों के आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। कोचिंग के लिये आवश्यक फॉर्म बीआरसी कार्यालय कटनी से प्राप्त किये जा सकते हैं। भरे हुए फॉर्म जमा करने अंतिम तिथि 28 मई है। विद्यार्थी अपना फार्म जनपद शिक्षा केंद्र, बी आर सी ऑफिस चांडक चौक में जमा कर सकते हैं।          चयन हेतु प्रवेश परीक्षा 30 मई 2018, समय 11 बजे से उत्कृष्ट विद्यालय, माधव नगर कटनी में आयोजित की जाएगी। चयनित विद्यार्थियों की अंतिम चयन सूची का प्रकाशन 2 जून 2018 को किया जाएगा।

जनसुनवाई में आए 188 आवेदन, दिए गए त्वरित निराकरण के निर्देश

Image
कटनी ( 22  मई)- मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई आयोजित हुई। जनसुनवाई में जिले भर से आये लगभग  188  आवेदकों ने अपना आवेदक कलेक्टर केवीएस चौधरी को दिया। इसमें कलेक्टर श्री चौधरी ने आवेदकों की शिकायत सुनते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिये।              लाल बहादुर शास्त्री वार्ड कटनी से आई आशा जायसवाल में आवेदन देकर बताया कि उसके पति की मृत्यु होने से बच्चों के पालन पाषण करने की जिम्मेदारी उस पर है। साथ ही विधवा पेंशन हेतु पात्र भी है। इस पर कलेक्टर केवीएस चौधरी ने संबंधित अधिकारी को प्रकरण की जॉच कर तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में ही कमला निषाद निवासी जगमोहन दास वार्ड कटनी एवं राधा विश्वकर्मा निवासी ग्राम डिठवारा ने भी विधवा पेंशन दिलाये जाने हेतु आवेदन दिया उक्त दोनों आवेदनों पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर केवीएस चौधरी ने त्वरित कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया।            ...

समय सीमा की बैठक आयोजित हितग्राही योजनाओं में अधिकारी ऑख बंद कर न करें भुगतान स्व-सहायता समूह मध्यान्ह भोजन में लापरवाही बरतें तो तत्काल अनुबंध समाप्त करें कलेक्टर केवीएस चौधरी

Image
कटनी ( 21  मई)- कलेक्टर श्री केवीएस चौधरी ने समय सीमा की बैठक में जिले के विभागीय अधिकारियों के कार्यो की विषयवार समीक्षा की ,  तथा निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में जनशिकायत ,  सी.एम.हेल्प लाईन एवं समयावधि पत्रों की समीक्षा करते हुये प्रकरणों के निराकरण हेतु अधिकारियों को हिदायत दी। बैठक में सीईओ फ्रेंक नोबल एवं अपर कलेक्टर उमा माहेश्वरी ,  सभी विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।                      टीएल बैठक में कलेक्टर ने खरीदी केन्द्रों में खरीदी ,  उर्पाजन ,  भुगतान तथा भंडारण के संबंध में विस्तृत समीक्षा की तथा निर्धारित समय के भीतर लक्ष्य को पूरा करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। टीएल में कलेक्टर केवीएस चौधरी ने श्रमिक सेवा पोर्टल में स्थानीय निकाय वार प्रविष्ट आवेदनों की प्रगति रिपोर्ट की भी समीक्षा एवं कम हुए पंजीयनों    अधिकारियों को फटकार लगाई। साथ ही कहा कि श्रमिक कल्याण योजना के अंतर्गत पंजीयन एवं वैरीफिकेशन क...

असफल परीक्षार्थियों के लिए रूक जाना नहीं योजना

कटनी ( 21  मई)-   माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा  12 वीं एवं  10 वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए  हैं। जिसमें असफल परीक्षार्थियों के लिए  “  रूक जाना नहीं  ’’  योजना का लाभ देने की सुविधा का प्रावधान किया गया है।               रूक जाना नहीं योजना में असफल विद्यार्थियों के लिए हाईस्कूलध्हायर सेकेण्डरी परीक्षा जून  2018  में आयोजित की जायेगी। जिसमें असफल विद्यार्थी पुनः सम्मिलित होकर बेहतर परीक्षा परिणाम प्राप्त कर अपना शैक्षणिक वर्ष बचाने में सहायक हो सकते हैं।