जनसुनवाई में आए 188 आवेदन, दिए गए त्वरित निराकरण के निर्देश

कटनी (22 मई)- मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई आयोजित हुई। जनसुनवाई में जिले भर से आये लगभग 188 आवेदकों ने अपना आवेदक कलेक्टर केवीएस चौधरी को दिया। इसमें कलेक्टर श्री चौधरी ने आवेदकों की शिकायत सुनते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिये।
            लाल बहादुर शास्त्री वार्ड कटनी से आई आशा जायसवाल में आवेदन देकर बताया कि उसके पति की मृत्यु होने से बच्चों के पालन पाषण करने की जिम्मेदारी उस पर है। साथ ही विधवा पेंशन हेतु पात्र भी है। इस पर कलेक्टर केवीएस चौधरी ने संबंधित अधिकारी को प्रकरण की जॉच कर तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में ही कमला निषाद निवासी जगमोहन दास वार्ड कटनी एवं राधा विश्वकर्मा निवासी ग्राम डिठवारा ने भी विधवा पेंशन दिलाये जाने हेतु आवेदन दिया उक्त दोनों आवेदनों पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर केवीएस चौधरी ने त्वरित कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया।
            जनसुनवाई में ही ग्राम पडरभटा तहसील ढीमरखेड़ा से आए गुड्डेलाल  ने  प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्रता होने के बाद भी लाभ न दिए जाने की शिकायत की। जिस पर कलेक्टर केवीएस चौधरी ने सीईओ ढीमरखेड़ा को प्रकरण की जॉच कर विधिवत कार्यवाही के निर्देश दिए। ग्राम चनकाई से ही आई उमा बाई ने  खसरा में सुधार हेतु आवेदन दिया जिस पर कलेक्टर ने तहसीलदार को नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए।           
            जनसुनवाई में कृषि विभागसामाजिक न्याय विभागविद्युत विभागखाद्य आपुर्ति विभागपीएचई विभागमहिला सशक्तिकरण विभाग से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए थे। जिस पर कलेक्टर ने त्वरित निराकरण के लिये संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ फ्रंेक नोबल ए व अपर कलेक्टर उमा माहेश्वरी ने भी जनसुवाई में प्राप्त आवेदनों पर सुनवाई की।

Comments

Popular posts from this blog

असफल परीक्षार्थियों के लिए रूक जाना नहीं योजना

समय सीमा की बैठक आयोजित हितग्राही योजनाओं में अधिकारी ऑख बंद कर न करें भुगतान स्व-सहायता समूह मध्यान्ह भोजन में लापरवाही बरतें तो तत्काल अनुबंध समाप्त करें कलेक्टर केवीएस चौधरी

भारत निर्माण कोचिंग प्रवेश हेतु अंतिम तिथि 28 मई