जिलास्तरीय रोजगार एवं स्वरोजगार मेले का आयोजन 31 मई को कैमोर में आयोजित होगा रोजगार मेला


कटनी (22 मई)-  सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री संजय पाठक के मुख्य आतिथ्य में  रोजगार एवं स्वरोजगार मेले का आयोजन होगा। कलेक्टर केवीएस चौधरी के निर्देशानुसार विभिन्न विभागों द्वारा बेरोजगार युवक-युवतियों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए 31 मई, 2018 को रोजगार एवं स्वरोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार जिला रोजगार कार्यालय कटनी एवं जिला उद्योग केन्द्र कटनी के संयुक्त तत्वाधान में रोजगार एवं स्वरोजगार मेले का आयोजन एसीसी स्टेडियम कैमारे तहसील विजयराघोगढ़ जिला कटनी में आयोजित किया जाएगा।
            रोजगार एवं स्वरोजगार मेले मे कक्षा आठवी से स्नातकोत्तर तक एवं तकनीकी शिक्षा आईटीआई पास आवेदन सम्मिलत हो सकते हैं। रोजगार मेले में सम्मिलत होने हेतु इच्छुक आवेदक अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों एवं जिला रोजगार कार्यालय कटनी के पंजीयन कार्ड एवं आधार कार्ड सहित साक्षात्कार के लिए 31 मई को सुबह 11 बजे उपस्थित हो सकते हैं।
            कलेक्टर केवीएस चौधरी ने जिले के युवाओं से अपील की है कि वे इस स्वरोजगार एवं रोजगार मेले में सम्मिलित होकर इस आयोजन का लाभ उठावें।

Comments

Popular posts from this blog

असफल परीक्षार्थियों के लिए रूक जाना नहीं योजना

समय सीमा की बैठक आयोजित हितग्राही योजनाओं में अधिकारी ऑख बंद कर न करें भुगतान स्व-सहायता समूह मध्यान्ह भोजन में लापरवाही बरतें तो तत्काल अनुबंध समाप्त करें कलेक्टर केवीएस चौधरी

भारत निर्माण कोचिंग प्रवेश हेतु अंतिम तिथि 28 मई