भारत निर्माण कोचिंग प्रवेश हेतु अंतिम तिथि 28 मई

कटनी (22 मई)-जिले के युवाओं को पीएससी, यूपीएससी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिये संचालित भारत निर्माण कोचिंग के लिये आवेदन लिये जा रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिये यह सुनहरा अवसर है। भारत निर्माण कोचिंग में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों के आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। कोचिंग के लिये आवश्यक फॉर्म बीआरसी कार्यालय कटनी से प्राप्त किये जा सकते हैं। भरे हुए फॉर्म जमा करने अंतिम तिथि 28 मई है। विद्यार्थी अपना फार्म जनपद शिक्षा केंद्र, बी आर सी ऑफिस चांडक चौक में जमा कर सकते हैं।
         चयन हेतु प्रवेश परीक्षा 30 मई 2018, समय 11 बजे से उत्कृष्ट विद्यालय, माधव नगर कटनी में आयोजित की जाएगी। चयनित विद्यार्थियों की अंतिम चयन सूची का प्रकाशन 2 जून 2018 को किया जाएगा।


Comments

Popular posts from this blog

असफल परीक्षार्थियों के लिए रूक जाना नहीं योजना

समय सीमा की बैठक आयोजित हितग्राही योजनाओं में अधिकारी ऑख बंद कर न करें भुगतान स्व-सहायता समूह मध्यान्ह भोजन में लापरवाही बरतें तो तत्काल अनुबंध समाप्त करें कलेक्टर केवीएस चौधरी